जिले में 18 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण
जिले में 18 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगा दस्तक अभियान का दूसरा चरण
जिला स्तरीय अंतर्विभागीय प्रशिक्षण में दी जानकारी
बैतूल 05 फरवरी 2025
शासकीय एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र टिकारी बैतूल के सभाकक्ष में बुधवार को दस्तक अभियान का जिला स्तरीय अंतर्विभागीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि जिले में दस्तक अभियान का द्वितीय चरण 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक चलाया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत 9 माह से 5 वर्षीय समस्त बच्चों को टीकाकरण दिवस के दौरान विटामिन-ए का अनुपूरण एएनएम एएनएम की निगरानी में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा कराया जाएगा। साथ ही दस्तक अभियान के प्रथम चरण में चिन्हित 6 माह से 5 वर्षीय एनीमिक बच्चे (अल्प, मध्यम एवं गंभीर बच्चे) का एनीमिया फॉलोअप किया जायेगा, जिसमें हीमोग्लोबिन मीटर से जांच एवं यथोचित उपचार किया जाएगा। इस दौरान 7 ग्राम या उससे कम हीमोग्लोबिन होने पर बच्चे को सेक्टर या विकासखंड स्तर पर भेजा जाएगा। इन बच्चों में एनीमिया कारण जानने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क रक्ताधान हेतु निःशुल्क वाहन से ब्लड स्टोरेज/ब्लड बैंक युक्त स्वास्थ्य केन्द्र में भेजा जाएगा। उन्होंने 8 ग्राम से 10.9 ग्राम हीमोग्लोबिन स्तर वाले बच्चों को भोजन उपरांत प्रतिदिन 2 माह तक आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाया जाएगा। प्रशिक्षण डिविजनल कंसलटेंट श्री देवकुमार दुबे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्य द्वारा दिया गया।
प्रशिक्षण में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश परिहार, सर्वेलेस ऑफीसर डॉ अविनाश कनेरे, संभागीय समन्वयक श्री दिनेश पांडे, खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड के परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, उप जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, डीसीएम, एमएण्डईओ, सीपीएचसी सलाहकार, शाखा प्रभारी परिवार कल्याण, डाटा मैनेजर, जिला क्वालिटी मैनेजर, बीपीएम, बीईई, बीसीएम एवं अंतरा फाउंडेशन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
