प्रभातपट्टन में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या का किया समाधान
प्रभातपट्टन में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्या का किया समाधान
जमीन सम्बन्धी पारिवारिक विवाद का मौके पर किया निराकरण
बैतूल 11 फरवरी 2025
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मंगलवार को तहसील प्रभात पट्टन के ग्राम बोरगांव में जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं का मौके पर जाकर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम बोरगांव में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने रामप्यारी माता और उनके पुत्र कन्हैया के जमीन, मकान और कुएं सम्बन्धी पारिवारिक विवाद की वस्तुस्थिति देखी। उन्होंने भूमि के बंटवारा के नक्शा, खसरा, फर्ज बटान इत्यादि दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। जिसमें शिकायत तथ्यहीन पाई गई। जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कुएं सम्बन्धी विवाद पर पानी का सभी में समान वितरण किए जाने निर्देश एसडीएम मुलताई को दिए। उन्होंने आवेदक रामप्यारी बाई को बंटवारा का पुनः निर्धारण के लिए वरिष्ठ न्यायालय संभागायुक्त नर्मदापुरम में अपील किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मकान संबंधी विवाद का व्यवहार न्यायालय में निराकरण करने की समझाइश दी।
इसके बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने आवेदक कुसुम झरबड़े को स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टा नहीं दिए जाने संबंधी शिकायत का तहसील प्रभातपट्टन के ग्राम गोना पहुंचकर निरीक्षण किया। शिकायत तथ्यहीन पाए जाने पर कलेक्टर ने आबादी भूमि के हटाए गए अतिक्रमण पर साफ साफ किए जाकर ग्राम पंचायत को अभिरक्षा में देने के निर्देश एसडीएम मूलताई को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम मुलताई अनीता पटेल, तहसीलदार डॉली रायकवार सहित अन्य राजस्व का अमल उपस्थित रहा।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
