अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
अवैध कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध करें सख्त कार्यवाही : कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
बैतूल 11 फरवरी 2025
जिले की सभी शहरी क्षेत्रों में जहां विगत दो वर्षों में अवैध कॉलोनियों स्थापित हुई हैं, उन्हें चिन्हित कर संबंधित कॉलोनाइजर्स के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएं। यह निर्देश मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित अवैध कॉलोनियों के नोटिफिकेशन संबंधी बैठक में सभी सीएमओ और पटवारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री ओम पाल सिंह भदौरिया सहित सभी सीएमओ, उपयंत्री और पटवारी उपस्थित रहें।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निकायवार अवैध कॉलोनियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निकाय और राजस्व के अमले को निर्देशित किया कि वर्ष 2022 के बाद बनी अवैध कॉलोनियों के डायवर्सन को निरस्त कराए। इस प्रकार इन कॉलोनियों का नगर पालिकाओं द्वारा ले आउट का प्रकाशन नहीं किया जाएं। उप पंजीयक अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री नहीं हो यह सुनिश्चित करे। उक्त कॉलोनी में नामांतरण ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक और पटवारियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी।
2022 तक की अवैध कॉलोनियों के नियमित करने सम्बन्धी नोटिफिकेशन के संबंध में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व अमले को पंचनामा, पटवारी रिपोर्ट, नजरी नक्शा खसरा इत्यादि सभी दस्तावेज संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
