भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love
Read Time:3 Minute, 31 Second

भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भारतीय मजदूर संघ के द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल में महिला शक्ति के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को तिलक लगाकर तथा भारतीय संस्कृति के अनुरूप मंत्र उच्चारण, पूजन के साथ श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे ने बताया कि सृष्टि में मातृशक्ति ही संपूर्ण ऊर्जा का स्रोत है। हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा सदैव देवी स्वरूप मातृशक्ति के सम्मान के लिए संकल्प बढ़ रहा है। हमारा इतिहास अनेक वीरांगनाओं की गाथाओं से भरा है। वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा प्राप्त कर संस्कृति एवं समाज के सृजन में अपना योगदान दे रही है। भारतीय मजदूर संघ के संगठन आत्मक स्वरूप में भी महिला प्रकोष्ठ का सृजन कर हर स्तर पर 30 प्रतिशत पद मातृशक्ति के लिए संरक्षित है। भारतीय मजदूर संघ संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में कार्यरत समस्त मातृशक्ति के अधिकारों के संरक्षण के लिए कटिबद्ध है। शैलेन्द्र बिहारिया के द्वारा मातृ शक्ति के पराक्रम शौर्य और कोरोना जैसी महामारी में उनके साहस को याद किया गया। इसके अलावा भारतीय मजदूर संघ के मीडिया प्रभारी चाणक्य राखड़े ने संघ में विभिन्न पदों पर महिला शक्ति के दायित्व संभालने की बात कही। 

आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने माना आभार

हाल ही में कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ने पर जिला चिकित्सालय के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि संघ के प्रयास और संघर्षों का ही परिणाम है कि  अब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ न्यूनतम वेतन का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला अस्पताल की समस्त मातृशक्ति की उपस्थिति के साथ भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश मंसूरिया, जिला अध्यक्ष सम्पत दरवाई, जिला मंत्री पंजाब गायकवाड़, जिला सहमंत्री डॉ. गोविंद प्रसाद साहू, संविदा महासंघ के संयोजक ऋषभ जैन, योगेंद्र दवंडे एवं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post पाथाखेड़ा की छतरपुर खदान वन में रुप फाल गिरने से तीन कोल कर्मचारी की दर्द नांक मौत
Next post अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सारनी नगर पालिका में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया सीधा प्रसारण। लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम