ग्राम ऊंचागोहन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Spread the love
Read Time:3 Minute, 39 Second

ग्राम ऊंचागोहन में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम ऊंचागोहन में शनिवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन बाएफ, किसान ई-पोषक एपीओ, ऊंचागोहन ग्राम विकास समिति और नाबार्ड के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के योगदान को मान्यता देना, उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और जैविक खेती के महत्व को किसानों तक पहुंचाना था। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिली और उनके योगदान को समाज में पहचान मिली। इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल कुशवाहा, उचगोहान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मनीषा उइके, बाएफ से श्रीमती कृष्णा साहू एवं यशवंत चरपे, किसान ई-पोषक एफपीओ के सीईओ सचिन सोनी, अकाउंटेंट जमदु उइके, कंपनी के निदेशक मंडल, ऊंचागोहन ग्राम विकास समिति के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं और किसान उपस्थित रहे।

—जैविक खेती पर दिया विशेष प्रशिक्षण—

कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती के महत्व को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। किसानों को जैविक खेती के लाभ, जैविक उत्पादों के उपयोग, जैविक खाद निर्माण एवं उनके विपणन संबंधी जानकारी दी गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल कुशवाहा ने अपने संबोधन में महिलाओं के कृषि एवं उद्यमशीलता में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। किसान ई-पोषक एफपीओ के बीओडी ने जैविक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को भी सुदृढ़ कर सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जैविक खेती अपनाकर अपनी उपज की गुणवत्ता और बाजार मूल्य में वृद्धि करें।

—खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ा उत्साह—

इस आयोजन को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने के लिए महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ और चम्मच दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post भडूस की महिलाओं ने ग्राम सभा में उठाया अधूरी जल जीवन मिशन योजना का मुद्दा
Next post *सुजाता महिला मंडल आमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न*