भडूस की महिलाओं ने ग्राम सभा में उठाया अधूरी जल जीवन मिशन योजना का मुद्दा
Read Time:1 Minute, 55 Second
भडूस की महिलाओं ने ग्राम सभा में उठाया अधूरी जल जीवन मिशन योजना का मुद्दा
बैतूल। हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जिले की ज्यादातर पंचायतों में लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता दिख रहा है। आलम यह है कि विभागीय अधिकारियों की ओर से स्थल निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की गई है। लोग शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे हैं। ऐसे ही कुछ हाल बैतूल जिला मुख्यालय के ग्राम भडूस में है, जहां ग्रामीण जल जीवन मिशन के अंतर्गत अपने घरों में लगे नल से शुद्ध जल आने की टकटकी लगाए बैठे है। अब ग्रामीणों ने नल जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाने की मांग को लेकर इसकी शिकायत कलेक्टर से किए जाने का निर्णय लिया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं ने ग्राम में अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन योजना का मुद्दा उठाया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के तहत जो कार्य हुए हैं वह अपूर्ण और गुणवत्ता विहीन है एवं एसडीओ भी काल नहीं उठाते है, जिसका पंचनामा भी ग्राम सभा में बनाया गया। ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती सुनीता, जनपद सदस्य अलकेश वाघमारे, नोडल अधिकारी सहित महिला पंच उपस्थित थी।More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
