अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
Read Time:2 Minute, 51 Second

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भीमपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजनाओं की दी जानकारी 

बैतूल। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भीमपुर के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति श्रीमती सुमित्रा इवने, जनपद सदस्य श्रीमती मिरकाम बाई, जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या बाई, ग्राम पंचायत भीमपुर सरपंच एवं अन्य महिला पंच, अधिकारी श्रीमती रामबाई गुबरेले उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा पर्यवेक्षक एवं आशा कार्यकर्ताओं को उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी भीमपुर रामबाई गुगरेले, पर्यवेक्षक इंदु पंडोल, रोला धुर्वे, रूपा बोबड़े, एवं अन्य पर्यवेक्षक मौजूद थी। 

—वन स्टॉप सेंटर की दी जानकारी—

 कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक इंदु पंडोल ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता प्रदान करता है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिला के लिए पांच दिन तक अस्थायी निवास की व्यवस्था भी उपलब्ध है। एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय के अलावा पुलिस डेस्क, कानूनी व चिकित्सा सहायता एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध है। वन स्टॉप सेंटर के जरिए वो हर तरह की पीड़ित महिला की मदद की जा रही हैं। चाहे महिला घर के अंदर पीड़ित हो या फिर घर के बाहर। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर क्राइम और स्टॉकिंग की भी कई महिलाएं शिकार हो रही हैं। ऐसे मामलों में भी यह वन स्टॉप सेंटर महिलाओं की मदद करता है।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *सुजाता महिला मंडल आमला द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस संपन्न*
Next post शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत के सहायक सचिव नारायण सिसोदिया पर नहीं की कारवाई