एलआईसी एजेंट ने बीमा धारक के साथ की धोखाधड़ी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
Read Time:2 Minute, 5 Second
एलआईसी एजेंट ने बीमा धारक के साथ की धोखाधड़ी
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
बैतूल। एलआईसी एजेंट द्वारा बीमा धारक के म्युचुअल फंड के नाम से जमा किए पैसे निजी कंपनी में लगाकर धोखाधड़ी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसकी शिकायत घोड़ाडोंगरी तहसील के ग्राम नांदू निवासी निलेश घोड़ाले ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से की है। आवेदन के माध्यम से शिकायतकर्ता ने बताया कि शाहपुर तहसील के ग्राम सिलपटी निवासी एलआईसी एजेंट उमेश पाटले के पास एलआईसी में म्युचुअल फंड की पॉलिसी वर्ष 2018 में ली थी। एलआईसी एजेंट द्वारा एलआईसी के नाम पर राशि जमा करने के लिए घर पर आकर राशि ली जाती थी। इसकी रसीद मांगने पर एलआईसी एजेंट द्वारा एक साथ सभी रसीद देने की बात कही गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 9 सितंबर 2018 से दिसंबर 2023 तक सभी किस्तों की राशियों का भुगतान समय पर किया गया, जिसका उन्हें 6 लाख का भुगतान 2023 में ही प्राप्त होना था, लेकिन आज दिनांक तक उन्हें अपनी जमा किए गए पैसे नहीं मिल पाए है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एलआईसी एजेंट ने उन्हें बिना बताए सहारा कंपनी में पैसे लगा दिए है। 2 साल बीत गए लेकिन अब तक पैसे नहीं मिले हैं। शिकायतकर्ता ने एलआईसी एजेंट उमेश पाटले (बागडोना शाखा) पर धोखाधड़ी एवं राशियों का गलत जगह उपयोग करने के लिए कड़ी कार्रवाई करते हुए राशि को दिलवाए जाने की मांग की है।More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
