आरडीपीएस के छात्र धीरज खाकरे ने गेट में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 99
Read Time:2 Minute, 23 Second
आरडीपीएस के छात्र धीरज खाकरे ने गेट में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 99
आईआईटी खड़गपुर में मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर में मिलेगा एडमीशन
गेट-2025 में शामिल हुए थे 6 लाख 53 हजार 292 परीक्षार्थी
बैतूल। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में पास आउट मेधावी छात्र धीरज खाकरे ने ‘‘ ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग‘‘ गेट 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर बैतूल का नाम गौरान्वित किया है। गेट 2025 परीक्षा में देश भर के 6 लाख 53 हजार 292 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ऑल इंडिया रैंक 99 हासिल करने पर धीरज खाकरे को राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिनाम तकनीकि संस्थान आईआईटी खड़गपुर में मॉस्टर ऑफ आर्किटेक्चर एण्ड प्लानिंग में एडमीशन होना तय माना जा रहा है।
आईपीएस कॉलेज इंदौर में है अध्ययनरत
गेट 2025 में 99 ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र धीरज मोती वार्ड न्यू बारस्कर कालोनी बैतूल निवासी सिविल कांट्रेक्टर दिनेश खाकरे एवं श्रीमती अनिता खाकरे के सुपुत्र है। धीरज आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत रहे। वर्तमान में वे आईपीएस कॉलेज इंदौर में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है। धीरज खाकरे की इस उत्कृष्ट सफलता के लिए जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों, आर.डी.पी.एस. बैतूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल, प्राचार्य, शिक्षकों, परिजनों, समाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों ने उन्हें बधाई देकर उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
