*विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान का छठ पूजा घाट पर श्रमदान के साथ हुआ शुभारंभ।

Spread the love
Read Time:3 Minute, 41 Second

विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान का छठ पूजा घाट पर श्रमदान के साथ हुआ शुभारंभ।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विक्रमोत्सव जल गंगा अभियान का शुभारंभ रविवार 30 मार्च को गुड़ीपड़वा के अवसर पर छठ पूजा घाट की सफाई के साथ किया गया। शुभारंभ मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारियों और आम जनता ने श्रमदान के माध्यम से सतपुड़ा डेम स्थित छठ पूजा घाट की सफाई की। उक्त अभियान आगामी 30 जून तक चलेगा।

 

मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस हेतु निकाय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर जल स्त्रोतों पर उक्त विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ रविवार को सुबह 9 बजे सतपुड़ा डेम छठ पूजा घाट पर किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, गायत्री परिवार से गुलाबराव पांसे, स्वच्छता निरीक्षक केके भावसार, विनायक बागड़े समेत अन्य लोगों की उपस्थिति में शुभारंभ कार्यक्रम हुआ। जलस्रोतों की जनभागीदारी से सफाई के अभियान के पहले दिन छठ घाट से शैवाल व अन्य गंदगी निकाली गई। इन्हें जेसीबी, ट्रैक्टर, ट्राली एवं कचरा वाहनों से ट्रैचिंग ग्राउंड पहुंचाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आगामी 30 जून तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों का सुधार, सार्वजनिक प्याउ की स्थापना, पाइप लाइनों का रखरखाव, जलस्रोतों की सफाई, कुंओं का रखरखाव समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दूरदर्शिता दिखाते हुए जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के इस अभियान को शुरू किया है। इससे निश्चित रूप से जलस्रोतों की संख्या और भूमिगत जल के लेवल में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गायत्री परिवार के सदस्यगण, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता मित्र व अन्य लोग उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post महिला बाल विकास परियोजना भीमपुर का द्वितीय चरण के तहत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next post इमारत शरिया पर जदयू नेताओं का हमला – सामाजिक और राजनीतिक हलकों में गुस्सा