सारनी नगर पालिका कर्मचारीयों ने 14 सूत्रीय विशेष मांगों को लेकर मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन
सारनी नगर पालिका कर्मचारीयों ने 14 सूत्रीय विशेष मांगों को लेकर मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन
नगर पालिका परिषद सारणी के कर्मचारियों ने नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सी के मेश्राम को ज्ञापन दिया, नगर पालिका सारणी के इकाई सचिव निराकार सागर ने बताया कि, नगरीय निकाय प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में एवं नगर पालिका नगर पंचायत के जिला अध्यक्ष के के भावसार के उपस्थिति में प्रमुख मांगे जैसे, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, मानदेय,आउटसोर्स कर्मचारियों को 11 महीने का एरियर्स सहित मासिक भुगतान किया जाए,प्रति माह के 01 तारीख से लेकर 05 तारीख के बीच मासिक वेतन का भुगतान किया जाए, प्रति माह का मासिक वेतन पर्ची दिया जाए, आपातकालीन सेवा में लगे कर्मचारियों को एक दिवस की साप्ताहिक अवकाश की सुविधा दी जाए, कार्यालय में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी मस्टर, संविदा, कर्मियों को शनिवार के दिन अति आवश्यक कार्य न होने पर अवकाश पर रहने की अनुमति प्रदान किया जाए एवं शिक्षा योग्यता, कार्य कुशलता अनुसार अर्ध कुशल, कुशल,उच्च कुशल मासिक वेतन दिया जाए, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को 10 वर्ष पूर्ण होने पर ₹1500 विशेष भत्ता राशि दिया जाए, समस्त कर्मचारियों को मेडिकल छुट्टी की सुविधा एवं मेडिकल बील का भुगतान नियम अनुसार किया जाए,अन्य 14 सूत्रीय विशेष मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया,साथ ही नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष किशोर वरदे और मुख्य अधिकारी सी के मेश्राम से कर्मचारी के समस्याओं के समाधान के लिए मीटिंग हॉल में विशेष बैठक बुलाए जाने के लिए आग्रह किया गया है, ज्ञापन देते समय नगर पालिका मजदूर संघ के पदाधिकारीगण एवं सक्रिय सदस्य रंजीत डोंगरे, लक्ष्मण पंडाग्रे,कामदेव सोनी, मुरारी यादव, सद्दाम अंसारी, आशीष मदने,राजकुमार गावंडे, चंद्रमणि सोनी, देवेंद्र भोरपी, संजय पवार, चंद्रकला पाल, लता ठाकुर,अनीता लोखंडे, पप्पी अश्वारे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
