72 बंदियों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Spread the love
Read Time:1 Minute, 24 Second

72 बंदियों को मिला आयुष्मान भारत योजना का लाभ

बैतूल 01 जून 24 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुपालन में जिला जेल में निरुद्ध बंदियों को केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक श्री योगेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि शिविर में जिला चिकित्सालय के सहयोग से जेल में न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध 72 बंदियों के आयुष्मान कार्ड जारी किए गए। आयुष्मान कार्ड बनने से बंदियों को विशिष्ट उपचार संबंधी सुविधाओं में विस्तार होगा। शिविर में श्री सनद कुमार पंडाग्रे फार्मासिस्ट, श्री विशाल जेम्स मेल नर्स, श्री रामबाबू पटेल प्रहरी एवं श्री हरी सिंह लोधी शिक्षक जिला जेल उपस्थित थे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
Next post अंधविश्वासी चोटी कुप्रथा पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर सामाजिक जागरूकता अभियान होनी चाहिए।