गोड़वाना समग्र क्रांति आंदोलन ने शराब नीति पर पुनर्विचार की मांग की ।

Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second

गोड़वाना समग्र क्रांति आंदोलन ने शराब नीति पर पुनर्विचार की मांग की ।

गुलजार सिंह मरकाम राष्ट्रीय संयोजक गोड़वाना समग्र क्रांति आंदोलन ने मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल को शराब नीति पर पुनर्विचार की  मांग का पत्र दिया है। पत्र लिखा है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित घोषित जिलों ब्लाको में परम्परागत पेय (कच्ची शराब) को आदिवासी रुढी और परंपरा को बचाए रखने के लिए उनके हित में संविधानिक दर्जा प्राप्त है।तब इन जिलों में अंग्रेजी एवं ठेके की शराब की नीलामी आक्सन क्यों की जा रही है। इसके ठेके तुरंत बंद कराए जायें। यदि ठेके से अंग्रेजी और ठेके की शराब का विक्रय नीलामी करना आवश्यक है तो अनुसूचित घोषित क्षेत्रों में स्थित नगर पालिका नगर पंचायत नगर परिषद क्षेत्रों में जहां पांचवी अनुसूची पेसा कानून लागू नही होता वही दुकानें खोली जाएं ताकि आदिवासी एवम् अन्य परम्परागत वन क्षेत्र के निवासी स्वयं की बनाई शराब का सेवन और विक्रय कर सके तथा शराब के व्यापारियों के शोषण से मुक्त हो जाये। गोंडवाना समग्र कांति आंदोलन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष विधानसभा सचिवालय भोपाल को पत्र की प्रतिलिपि भेजी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सारनी नगर पालिका कर्मचारीयों ने 14 सूत्रीय विशेष मांगों को लेकर मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन
Next post शराब नीति पर पुनर्विचार करने की मांग का लिखा पत्र गोड़वाना समग्र क्रांति आंदोलन ने।