सीमांकन के विवाद पर तीन लोगों ने मिलकर की मारपीट, जान से मारने की भी दी धमकी —- पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई एफआईआर
Read Time:2 Minute, 50 Second
सीमांकन के विवाद पर तीन लोगों ने मिलकर की मारपीट, जान से मारने की भी धमकी
पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई एफआईआर
बैतूल। बैतूल मुख्यालय के डहरगांव क्षेत्र में जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति के साथ तीन आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। शांति नगर गौठान निवासी पीड़ित अजय कुमार पटने चौकी खेड़ी थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 22 मई को लगभग दोपहर 2 बजे की है। फरियादी अजय पटने ने बताया कि वे पेशे से प्लॉटिंग का कार्य करते है। उनकी जमीन ग्राम डहरगांव में खसरा नंबर 249/2/1/2 पर स्थित है। उन्होंने इस भूमि के सीमांकन के लिए तहसील न्यायालय में आवेदन दिया था, जिस पर 22 मई को सीमांकन के आदेश हुए थे। उसी दिन जब वह बैतूल से डहरगांव सीमांकन के लिए जा रहे थे तभी परिहार पेट्रोल पंप के पास तीन लोग जुबेर सिद्धिकी, संजय नावंगे और इरफान सिद्धिकी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। फरियादी के अनुसार आरोपियों ने पहले उन्हें गालियां दी और फिर जुबेर सिद्दीकी ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर उनकी पसली पर लात मारी, जिससे वह नीचे गिर गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें हाथ में चोट आई। मौके पर मौजूद खुर्शीद सिद्धिकी, भोलू उर्फ अशद सिद्धिकी, शाहिद सिद्धिकी और अमिन खान ने बीच-बचाव कर फरियादी को बचाया। घटना के बाद आरोपियों ने फरियादी को धमकी दी कि यदि वह जमीन के आसपास दिखाई दिया या थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, तो उसे जान से खत्म कर देंगे। पीड़ित ने पहले प्राइवेट इलाज कराया और फिर 25 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपीगण के खिलाफ प्रकरण क्रमांक 00/25 धारा 296, 115(2), 351(2), एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
