ग्राम पंचायत साकादेही में धरती आबा विशेष शिविर का आयोजन अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा ही मेरा राजनीतिक लक्ष्य है : जिपं उपाध्यक्ष श्री धुर्वे
Read Time:3 Minute, 0 Second
ग्राम पंचायत साकादेही में धरती आबा विशेष शिविर का आयोजन
अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा ही मेरा राजनीतिक लक्ष्य है : जिपं उपाध्यक्ष श्री धुर्वे
बैतूल। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ग्राम पंचायत साकादेही में आयोजित धरती आबा विशेष शिविर में शामिल हुए। इस शिविर में शासन की लगभग 17 जनहितकारी योजनाओं को एक मंच पर लाकर ग्रामीणों को लाभांवित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने कहा कि जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धुर्वे ने कहा कि मेरा राजनीतिक और सामाजिक लक्ष्य है कि शासन की हर योजना अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे। जब तक गांव, गरीब और आदिवासी लाभांवित नहीं होंगे, तब तक हमारा प्रयास अधूरा है। कार्यक्रम में उपस्थित किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पर्वतराव धोटे ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी और ग्रामीण समुदाय तक हर योजना की जानकारी तथा उसका लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि धरती आबा शिविर के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के लिए समर्पित योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, जनधन योजना, आदि को सरल प्रक्रिया में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत साकादेही के सरपंच बबलू नांगले, उपसरपंच ओम मालवीय, युवा नेता यशवंत पवार, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नहारिया, नोडल अधिकारी इति मैडम, पंचायत सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
