बैतूल: 7 वर्षीय फाल्गुनी दुबे प्रतिदिन लगाती है 5 किमी की दौड़
बैतूल: 7 वर्षीय फाल्गुनी दुबे प्रतिदिन लगाती है 5 किमी की दौड़
बैतूल। आज के डिजिटल युग में जब बच्चे अपने समय का अधिकांश भाग मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बिता रहे हैं, ऐसे में हमलापुर निवासी 7 साल की फाल्गुनी दुबे ने योग के प्रति अपने समर्पण से एक नया संदेश दिया है। निजी स्कूल में कक्षा तीसरी में अध्ययनरत फाल्गुनी ने अपने जीवन को योग से जोड़कर बच्चों के लिए प्रेरणा का एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। फाल्गुनी दुबे का योग से जुड़ा अनुभव 2 साल पुराना है। जब वह सिर्फ 5 साल की थीं, तभी से उन्होंने अपने जीवन में योग को एक नियमित अभ्यास बना लिया था। फाल्गुनी का रोज का रूटीन बेहद अनुशासित और स्वस्थ है। फाल्गुनी के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे होती है 4 से 5 किलोमीटर की दौड़ लगाती है, जिसके बाद वह एक घंटा योगाभ्यास करती हैं। फाल्गुनी की यह दिनचर्या न केवल शारीरिक रूप से उन्हें फिट रखती है, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें संतुलित और एकाग्र बनाती है।More Stories
700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
700 छात्र - छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल...
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया...
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न” के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव से मिली राहत
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न" के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव...
आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी.
आरडीपीएस में वार्षिक खेल महोत्सव आयोजित खेल शारीरिक दक्षता के साथ नेतृत्व क्षमता-टीम भावना विकसित करते है-एस.पी. बैतूल। उत्कृष्ट शैक्षणिक...
बैतूल में बुद्धगाथा 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों का प्रबोधन नियमित हो – डा मोहनलाल पाटील
बैतूल में बुद्धगाथा 5 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों का प्रबोधन नियमित हो...
बैतूल मे 5 दिवसीय संगीतमय बुद्धगाथा कार्यक्रम अच्छे कर्म ही साथ जाते है.स्वार्थ के लिए दान न करे बुद्धम् शरणम् गच्छामि ही सत्य है.
बैतूल मे 5 दिवसीय संगीतमय बुद्धगाथा कार्यक्रम अच्छे कर्म ही साथ जाते है.स्वार्थ के लिए दान न करे बुद्धम् शरणम्...
