मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र मे डाक्टर ही नहीं, तीन कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है।

Spread the love

मुख्यमंत्री संजीवनी शहरी स्वास्थ्य केंद्र मे डाक्टर ही नहीं तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है।

नगर पालिका परिषद सारनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए घर के नजदीक निःशुल्क इलाज के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र शोभापुर पाथाखेड़ा सारनी खोल रखें है। लेकिन इन स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर ही नियुक्त नही किये गये है। पर्याप्त दवाईयों में दर्द-निवारक नही, एंटीबायोटिक एलर्जी एंटासिड दवाइयां नही मरीजों के लिए पलंग नही स्वास्थ्य  सामग्री की ठिक व्यवस्था नही सुत्र बताते है कि शोभापुर कालोनी के मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर प्रीतमसिंह की नियुक्ति हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में हाजिर ही नही हो रहे है एक प्रशिक्षित नर्स, एक साहयक फार्मेसी कर्मचारी के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। केवल शुगर,वीपी नापी जाती। जुखाम सर्दियों निवारण की दवाई की जगह पेरासीटामोल की टेम्प्लेट दिया गया।मुख्यमंत्री संजीवनी स्वास्थ्य केंद्र मे डाक्टर ही नहीं तीन कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। डाक्टर की उपस्थिति के बारे पुछा जाता है तो फील्ड दौरे गये बताया जाता है। डाक्टर के बिना मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक स्वास्थ्य केंद्र का फायदा मरीज कैसा ले पायेगा।

Previous post सारनी क्षेत्र में सट्टेबाजी की लत ने आम गरीब नागरिक का जीवन मुश्किल में।
Next post देश में भारतीय संविधान सर्वोच्च है…..