धूमधाम से मना सारनी का नगर गौरव दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Spread the love
Read Time:3 Minute, 51 Second

धूमधाम से मना सारनी का नगर गौरव दिवस, प्रतिभाओं का किया सम्मान, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम .इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

सारनी का गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसी दिन से सारनी में प्रथम बार पॉवर प्लांट की स्थापना हुई थी। इसके बाद से देश के नक्शे पर सारनी शहर का नाम आया था। नगर पालिका द्वारा गौरव दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगल भवन में कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया। इस मौके पर रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, जगदीश आहूजा, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, ज्योति नागले, संगीता मनीष घोटे, योगेश बर्डे, शिवकली बबलू नर्रे, गणेश महस्की, गोलू राजपूत, दीपक सिनोटिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल, परियोजना अधिकारी संगीता धुर्वे की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती एवं कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद नगर पालिका को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने वालों का सम्मान किया गया। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से स्वप्रेरणा लेकर वार्डों में स्वच्छता करने वाले बलिराम लोखंडे एवं ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष भारती अग्रवाल का नगर पालिका ने मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सारनी का इतिहास गौरशाली रहा है। आगामी समय में भी नगर में विभिन्न विकास के कार्य होंगे। 660 मेगावाट की नई इकाई, नई खदानें और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ यहां का सार्वांगीण विकास होगा। नगर पालिका भी इसमें कीई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

*स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, किया पुरस्कृत*

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता को लेकर नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों एवं सहायता करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं को मंच से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कालीमाई व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हारोडे, पी.जे. शर्मा, मोहन मोरे, संजीत चौधरी, शगीर कुरैशी, जयश्री डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *बगडोना ग्राम में गांधी जयंती पर ग्राम सभा, योजनाओं पर हुई चर्चा*
Next post *प्रवासी स्त्री मज़दूर: घरों की चारदीवारी में क़ैद आधुनिक ग़ुलाम*