भ्रष्टाचार – नया बनाया 16 सौ करोड़ रुपए मप्र हाईवे क्र.43 बीच में से फटबिखर गया
भ्रष्टाचार – नया बनाया 16 सौ करोड़ रुपए मप्र हाईवे क्र .43 बीच में से फट बिखर गया
बालाघाट। भ्रष्टाचार आजकल यह शब्द एक बार फिर बहुत ज्यादा चर्चा में है – और कारण है “ईमानदार” मोदी सरकार के “बेहद ईमानदार” मंत्री नितिन गडकरी। वैसे तो मुनाफे की व्यवस्था में भ्रष्टाचार ना हो यह संभव ही नहीं है लेकिन अपने आप को देशभक्त, ईमानदार और फकीर बताने वाले फासीवादी जब सत्ता में आते हैं तो भ्रष्टाचार सब रिकॉर्ड तोड़ देता है हालांकि मीडिया, न्यायपालिका और लोकतंत्र के सभी संस्थानों पर कब्जे के कारण उनका भंडाफोड़ कम हो पाता है पर गडकरी के मामले में यह सारे फैक्टर मिलकर भी चीजों को ढक नहीं पा रहे हैं। देशभर की अधिकांश सड़कें इस समय जिस हालत में हैं और पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की वजह से गाड़ियों का जो नुकसान हो रहा है उससे तो अब भाजपा का अंधभक्त वर्ग भी त्राहि त्राहि कर रहा है। देखें यह वीडियो कि किस तरह नया बनाया हुआ हाईवे बिखर गया।
