*ट्रैचिंग ग्राउंड में बनेगा एमआरएफ सेंटर, गीला व सूखा कचरे के निपटान में होगी आसानी, नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
*ट्रैचिंग ग्राउंड में बनेगा एमआरएफ सेंटर, गीला व सूखा कचरे के निपटान में होगी आसानी, नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन*
_शहर से उत्सर्जित होने वाले गीले एवं सूखे कचरे का होगा उसी दिन निपटान।_
सारनी। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत पाथाखेड़ा स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड में एमआरएफ सेंटर (मटेरियल रिकवरी फैसलिटी) का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणों ने उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। एमआरएफ सेंटर बन जाने से शहर से उत्सर्जित होने वाले गीले एवं सूखे कचरे के निपटान में आसानी होगी।
पाथाखेड़ा के वार्ड 22 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत लगभग 80 लाख की लागत से एमआरएफ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। शुक्रवार 13 फरवरी को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सभापति गणेश महस्की, पार्षद वंदना वामनकर, योगेश बर्डे, जफर अंसारी, आकाश पंद्राम, उपयंत्री नितिन मीणा, हितेश शाक्य समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में उक्त निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि एमआरएफ सेंटर बन जाने के बाद शहर से रोजाना निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का उसी दिन निपटान हो जाएगा। यानी वेस्ट से बेस्ट निकाल सकेगा। इससे कार्य में आसानी होगी। साथ ही वेस्ट से खाद व अन्य वस्तुएं बनेंगी। इस अवसर पर राजेश वागद्रे, कमल बिहारे, प्रकाश शिवहरे, दीपक शिवहरे, विनय मदने सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
