वार्ड 6 एवं 7 में आयोजित हुआ संकल्प से समाधान अभियान का शिविर

Spread the love
Read Time:1 Minute, 21 Second

वार्ड 6 एवं 7 में आयोजित हुआ संकल्प से समाधान अभियान का शिविर

सारनी। संकल्प से समाधान अभियान के तहत बुधवार 18 फरवरी को वार्ड 6 एवं 7 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के कई आवेदन आए।

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक संकल्प से समाधान अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष पार्षद चंद्रा सोनकर, संगीता धोटे, शिविर प्रभारी जीएस पांडे, निधि मेरावी, पुष्पा चिल्हाटे, रामअवतार नागले, पप्पी अश्वारे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित 
Next post नियमो को ताक मे रख कर तवा टू खदान मे ब्लेक लिस्ट खंडूजा कंपनी एम. पी. पी. जी. सी. एल. को कोयला परिवहन एक्सटेंशन टाइम देने की तैयारी?