मनुष्य जन्म दुर्लभ है.जीवन अनमोल है.एक पल खोने जैसा नहीं. एक क्षण गंवाना नहीं. मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दो :-तथागत भगवान गौतम बुद्ध

Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

मनुष्य जन्म दुर्लभ है.जीवन अनमोल है.एक पल खोने जैसा नहीं. एक क्षण गंवाना नहीं. मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दो :-तथागत भगवान गौतम बुद्ध

एक क्षण खोने जैसा नहीं, एक पल गंवाने जैसा नहीं..

तथागत कहते हैं – “जीवन क्षणभंगुर है, अनित्य है.एक बुलबुले की तरह है, हवा का झोंका है. सभी को एक दिन यहां से जाना है यहां कोई चीज स्थायी नहीं है. नदी की धार है सब बह रहा है. जिसका जन्म हुआ है उसकी मृत्यु भी निश्चित है. आज हमारे पास जो धन, सम्पत्ति, पद, प्रतिष्ठा है कल नहीं भी हो सकते है. इस सत्य को जानो. ध्यान द्वारा इस संसार की अनित्यता का अनुभव करो.

“इसलिए मानव कल्याण के मार्ग पर अपने जीवन को दांव पर लगा दो. धम्म के मार्ग चलते हुए मन, वाणी और शरीर से कुशल कर्म शीघ्र करो, जितना जल्दी हो सके करो. अच्छे कर्म में देरी मत करो.

“जीवन के हर पल को जी भर के जी लो. जीवन जा रहा है. जो सार्थक जीवन जीता है, सुख बांटते हुए जीता है वह सुख से मरेगा भी. सम्यक जीवन सम्यक मृत्यु को लाता है.

” मनुष्य में अपार ऊर्जा, बुद्धि व क्षमता है. मानव कल्याण के लिए उसका भरपूर उपयोग कर लो. यदि धन भी है तो उसे भी स्वयं और दूसरों के दुख दूर करने में खर्च कर लो. कंजूसी कर सिर्फ जोड़ोगे तो सड़ जाएगा. बांटोगे तो बढ़ेगा, फैलेगा.

“समय, धन, ज्ञान, खुशी बांटने के लिए किसी खास दिन का इंतजार मत करो. हर दिन सुबह का सूरज उगता है और रोशनी फैलाता है. अंधेरे को मत कोसो अपने हिस्से का दीपक जलाते जाओ, अंधेरा मिटकर रहेगा.

“जो लोग रात दिन दूसरे व्यक्ति, जाति, धर्म की सिर्फ़ निंदा,आलोचना व निरर्थक मुद्दों में ही अपनी अमूल्य जीवन ऊर्जा को बर्बाद कर देते हैं. उनका जीवन निरर्थक है. इसलिए प्रेम, करुणा व प्रज्ञा का सार्थक जीवन जीयो, जिसमें द्वेष घृणा के लिए कोई स्थान नहीं हो. दुख बांटोगे तो दुख मिलेगा, सुख बांटोंगे तो सुख मिलेगा.

तथागत बार बार कहते हैं, “मनुष्य जन्म दुर्लभ है.जीवन अनमोल है.एक पल खोने जैसा नहीं. एक क्षण गंवाना नहीं. मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दो.”

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सारनी नपाप प्रेसिडेंट इन काॅसिंल बैठक 15बिंदुओ पर चर्चा, पाथाखेड़ा आम्बेडकर भवन के पास बाल उधान बनाने, लोगों की सुविधा के लिए नया स्वर्ग रथ वाहन दो डी-फ्रिजर खरीदें जाने का निर्णय।
Next post SC/ST को संवैधानिक मुलभूत अधिकार शिक्षा और रोजगार में आरक्षण हमेशा के लिए। राजनीतिक आरक्षण की समीक्षा राजनैतिक क्रिमीलियरो पर फैसला आना चाहिए।