पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना मुख्यमंत्री डॉ.यादव की घोषणा के बाद बैतूल से पहले मरीज के रूप में शेकलाल एयर एम्बुलेंस से भोपाल रवाना
पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना
बैतूल से पहले मरीज के रूप में शेकलाल एयर एम्बुलेंस से भोपाल रवाना
बैतूल, 21 अगस्त 2024
पीएमश्री नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा मरीजों को आपात स्थिति में तुरंत राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसके तहत चकोला निवासी श्री शेकलाल हर्ले को बुधवार को सुबह 11.44 बजे बैतूल जिले के पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड से हमीदिया चिकित्सालय भोपाल के लिए रवाना किया गया।
उल्लेखनीय है कि पट्टन तहसील के ग्राम चकोला निवासी 51 वर्षीय शेकलाल हर्ले एक दिन पूर्व छज्जे पर प्लास्टर करते हुए गिर गए थे। गिरने के कारण श्री हर्ले को स्पाइनल फ्रैक्चर हो जाने के कारण ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए उन्हें भोपाल हमीदिया चिकित्सालय में रेफर किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना के अंतर्गत श्री हर्ले को एयर एम्बुलेंस से भेजने की तैयारी की गई। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव को मेडिकल टीम के साथ समन्वय कर एयरलिफ्ट की समुचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया।
श्री हर्ले को मंगलवार को एयर लिफ्ट किया जाना था। परंतु मौसम की खराबी के कारण एयर एम्बुलेंस बैतूल नहीं पहुंच सकी थी। बुधवार को सुबह 11 बजे पुन: एयर लिफ्ट की तैयारियां की गई एवं 11 बजकर 44 मिनट पर श्री हर्ले को भोपाल रवाना किया गया। श्री हर्ले प्रदेश में पीएमश्री योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाले 13वें मरीज है।
श्री हर्ले के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा मरीजों के हित में चलाई गई एयर एम्बुलेंस योजना की सुविधा को जिन्दगी के लिए रोशनी की किरण बताया। जिला प्रशासन से एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव, सीएमएचओ डॉ.रविकांत उईके, सिविल सर्जन डॉ.अशोक बारंगा, डॉ.चौकीकर एवं भारी पुलिस बल उपस्थित था।
डॉ.उईके ने बताया कि बैतूल से भोपाल सामान्य रूप से 4 से 5 घंटे का समय लगता है। परंतु एयर एम्बुलेंस से यह दूरी 35 मिनट में पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा इस सुविधा से एयर एम्बुलेंस अभी तक आर्थिक रूप से संपन्न मरीजों को ही मिल पाती थी। एयर एम्बुलेंस पर एक ओर का व्यय लगभग 1.78 लाख रुपए आता है, जिसका व्यय राज्य शासन द्वारा उठाया जाता है।
More Stories
आर.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने की सहभागिता
आर.डी. पब्लिक स्कूल में हुआ इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन चार दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों...
793 ग्रामों में पेयजल प्रबंधन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर बनेगी कार्ययोजना 545 ग्रामों में प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश पीएचई मंत्री – अफसरों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उच्च स्तरीय बैठक में हुआ निर्णय बैठक में बैतूल जिले के विधायक भी हुए शामिल
793 ग्रामों में पेयजल प्रबंधन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर बनेगी कार्ययोजना 545 ग्रामों में प्रगतिरत समूह...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा को किया सम्मानित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित विधायकों ने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा को किया सम्मानित बैतूल और भैंसदेही विधायक भेंट करेंगे 51...
तथा गत गौतम बुद्ध के धम्म सेना पति सारी पुत्र एवं महामोदगल्याण की अस्ति को मानवंदना सैनिकों को बौद्धिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मध्यप्रदेश के सांची में समता सैनिक दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चलो सांची
तथा गत गौतम बुद्ध के धम्म सेना पति सारी पुत्र एवं महामोदगल्याण की अस्ति को मानवंदना सैनिकों को बौद्धिक और...
आर.डी. स्कूल की प्रतिष्ठा और आशुतोष ने राज्य स्तर पर लहराया परचम राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्रतिभावन बहन-भाई को केबीनेट मंत्री विश्वास सारंग ने किया सम्मानित
आर.डी. स्कूल की प्रतिष्ठा और आशुतोष ने राज्य स्तर पर लहराया परचम राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सेवाभाव पहल दिव्यांग युवक को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की सौगात दिव्यांग अलकेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान,जिंदगी हुई आसान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सेवाभाव पहल दिव्यांग युवक को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की सौगात दिव्यांग अलकेश के चेहरे...
