खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त
खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन डंपर और एक ट्रैक्टर ट्राली जप्त
बैतूल, 22 अगस्त 2024
जिले में अवैध उत्खनन के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग ने खनिज रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते तीन डम्परों तथा एक ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध जप्ती की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अवैध उत्खनन के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
उप संचालक खनि श्री मनीष पालेवार ने बताया कि सहायक खनि अधिकारी श्री बीके नागवंशी एवं खनिज अमले द्वारा ग्राम जामठी तहसील आठनेर में डम्पर क्रमांक एमपी 38 जी 1334 में गिट्टी एवं आठनेर रोड बडोरा पर डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 0767 द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किए जाने पर जप्त करने की कार्यवाही की गई। जप्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है।
ग्राम बांसपुर एवं चिखली आमढाना
इसी तरह अन्य दल में खनि निरीक्षक श्री वीके वशिष्ट एवं खनिज अमले द्वारा ग्राम बांसपुर में डंपर क्रमांक एमपी 04 एचई 2238 में गिट्टी एवं ग्राम चिखली आमढाना तहसील घोड़ाडोंगरी में बिना नंबर की टै्रक्टर ट्राली से खनिज रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर जप्त करने की कार्यवाही की गई। जप्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया है। उप संचालक श्री पालेवार ने बताया कि जप्त चार वाहनों पर मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
