रेत का अवैध भंडारण करने पर जीत एशिया कंपनी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

Spread the love
Read Time:2 Minute, 1 Second

रेत का अवैध भंडारण करने पर जीत एशिया कंपनी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

बैतूल, 27 अगस्त 2024
जिले में अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशों के अनुपालन में खनिज विभाग ने रेत का अवैध भंडारण किए जाने पर जीत एशिया कंपनी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की कार्रवाई की है।
उप संचालक खनि श्री मनीष पालेवार ने बताया कि हरदा रोड पर जीत एशिया के द्वारा रेत का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सहायक खनि अधिकारी बैतूल तथा खनिज अमले के द्वारा चिचोली तहसील के ग्राम हर्रई में स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 108/2 रकबा 1.214 हेक्टेयर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मेसर्स जीत एशिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा टेमागांव से चिचोली फोरलेन एनएच 47 का निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा जांच के दौरान बिना अनुमति के खनिज रेत का भंडारण होना पाया गया। अवैध रूप से भंडारित रेत की मात्रा 130 घनमीटर पाई गई। उक्त कम्पनी के विरुद्ध अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर मध्यप्रदेश (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम 2022 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post पक्षकारों को नि:शुल्क एवं त्वरित न्याय प्रदान करना लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य: न्यायाधीश श्री प्राण नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर को
Next post शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन