संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
,संयुक्त कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
बैतूल, 24 सितंबर 2024
संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को आवेदन के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान श्री अहमद ने 176 आवेदकों की सुनवाई की। इस अवसर पर एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में आठनेर तहसील के ग्राम मांडवी निवासी रामचंद सोलंकी, जगदीश आजाद और सदाराम झाड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर श्री अहमद ने आठनेर जनपद पंचायत को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम टूराबोरगांव निवासी शशिकला कवड़े द्वारा गेहूं की फसल में आग लग जाने से हुए नुकसान की राहत राशि दिए जाने के आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार आमला को तत्काल नियमानुसार कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के अमरलाल वरकड़े की गलत समग्र आईडी बनाकर उन्हें मृत घोषित किए जाने संबंधी आवेदन पर एडीएम श्री श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में भैंसदेही तहसील के ग्राम डोक्या निवासी ठुमय बाई ने आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की। प्राप्त आवेदन पर एडीएम श्री श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश प्रदान किए।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
