विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

Spread the love
Read Time:2 Minute, 48 Second

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर

बैतूल 9 अक्टूबर 2024
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 10 अक्टूबर 2024 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके ने बताया कि 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2024 तक समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक, समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोड़ाडोंगरी में 11 अक्टूबर 2024, 14 अक्टूबर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर, 16 अक्टूबर 2024 सिविल अस्पताल आमला, 18 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई, 19 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली, 21 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसदेही, 23 अक्टूबर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर, 24 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा, 25 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आठनेर एवं 26 अक्टूबर 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभात पट्टन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ संजय खातरकर ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की स्क्रीनिंग, उपचार एवं परामर्श, मानसिक समस्या से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल कर्ताओं हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जायेगा।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post वर्गीकरण कोटा मामले में फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
Next post शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न