शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय
में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

बैतूल 9 अक्टूबर 2024
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति अभिनंदन अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय महाविद्यालय शाहपुर के सभाकक्ष में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक  श्रीमती गंगा उईके, जनपद अध्यक्ष शाहपुर श्री मवासे  नगर परिषद उपाध्यक्ष शाहपुर श्रीमती पम्मी छोटू राठौर मौजूद रही। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने हिस्सा लिया।
शक्ति अभिनंदन अभियान की जानकारी
श्रीमती दीपमाला अहाके परियोजना अधिकारी ने शक्ति अभिनंदन अभियान के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में भी महिलाओं के हित में बनाये गये कानून की जानकारी देना, विकास मे महिला भागीदारी पर परिचर्चा का आयोजन, महिला सुरक्षा वातावरण निर्माण हेतू शपथ दिलाना, बुजुर्ग महिलाओं को केंद्र पर लाकर सम्मान करना आदि कार्यक्रम प्रारंभ है। अभियान के दौरान 11 अक्टूबर 2024 तक जनजागरूकता लाकर व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। श्रीमती माधवी घरसर पर्यवेक्षक ने बताया कि यह अभियान विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अंचल में निवासरत महिलाओं एवं बालिकाओं को नये कानून की जानकारी, सुरक्षा करना, संवाद के माध्यम से रोजगार, बिजनेस, उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित किया जायेगा। विभाग के अधीन पदस्थ समस्त पर्यवेक्षकों के द्वारा कार्यक्रम में विषयवस्तु पर अपने विचार व्यक्त किए गए। उल्लेखनीय है कि महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से परियोजना के अधीन समस्त 193 आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 02 अक्टूबर 2024 से 11 अक्टूबर 2024 तक दी गई थीम के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर जनजागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य शिविर
Next post भारत एक लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष देश है।