खाद्य विभाग ने लिए 14 सैंपल

Spread the love
Read Time:1 Minute, 47 Second

खाद्य विभाग ने लिए 14 सैंपल

बैतूल 24 अक्टूबर 2024
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ प्रभातपट्टन एवं शाहपुर में स्थित होटल तथा दुकानों का औचक निरीक्षण कर 14 सैंपल लिए। इस दौरान प्रतिष्ठानों, दुकानों के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में संचालकों को रख-रखाव की समझाइश दी। खाद्य विभाग से शशि भारतीय ने प्रभात पट्टन में नमकीन के 5, मिठाई के 4 इस प्रकार कुल 9 सैंपल तथा शाहपुर से मीना कुमरे मिठाई के 2, पनीर के 1, खोवा के 1, बिस्कुट के 1 इस प्रकार कुल 5 सैंपल लिए। लिए गए सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जाएंगे तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें
Next post *छठ पूजा घाट पर होगी चाक चौबंद व्यवस्था, पूजन की तैयारियों को लेकर घाट का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण*