संभागायुक्त श्री तिवारी ने बैतूल में सिंचाई परियोजनाओं का किया अवलोकन

Spread the love
Read Time:1 Minute, 46 Second

संभागायुक्त श्री तिवारी ने बैतूल में सिंचाई परियोजनाओं का किया अवलोकन

बैतूल 16 दिसंबर, 2024

       संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को बैतूल पहुंचकर यहां सापना जलाशय और पारसडोह सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने सापना जलाशय के टेल एंड एरिया भोगीतेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री तिवारी ने किसानों से चर्चा भी की और सिंचाई व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पारसडोह सिंचाई परियोजना के राइट एंड क्षेत्र में भी सिंचाई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने माइक्रो सिंचाई की इजरायली तकनीक को भी खुद परखा।

      संभागायुक्त श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। टेल एंड तक किसानों को पर्याप्त पानी मिले। किसानों के सिंचाई संबंधी मुद्दों का पूरी तत्परता के साथ निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री आर आर मीना, एसडीएम श्री राजीव कहार, ईडब्लूआरडी श्री वामनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर में 24 से अधिक शिकायतें आईं, 19 का मौके पर निराकरण
Next post फ्लेवर्स ऑफ इंडिया 2024 से पारंपरिक खान-पान, शिल्पकला और परिधानों को मिलेगी राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान – मुख्यमंत्री डॉ. यादव