सुभाष वार्ड मांझी नगर की महिलाओं ने आवासीय पट्टा दिए जाने की कलेक्टर से लगाई गुहार
Read Time:2 Minute, 12 Second
सुभाष वार्ड मांझी नगर की महिलाओं ने आवासीय पट्टा दिये जाने की कलेक्टर से लगाई गुहार
बैतूल। जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड स्थित मांझी नगर की महिलाओं ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर आवासीय पट्टा दिए जाने की गुहार लगाई है। आवेदन के माध्यम सेमहिलाओं ने बताया कि सुभाष वार्ड में लगभग 40 परिवार 14 वर्षों से अधिक समय से निवासरत है, जो मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है। बावजूद इसके उन्हें अब तक पट्टा नसीब नहीं हो पाया है। आवासीय पट्टा नहीं होने के कारण परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है, जिससे वे कच्चे मकान व झोपड़ियों में गुजर बसर करने को मजबूर हैं। —जनप्रतिनिधि भी नहीं दे रहे ध्यान—
पीड़ित परिवारों ने बताया कि आवासीय पट्टा प्रदान किए जाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक अपनी गुहार लगा चुके है, लेकिन आज पर्यंत तक किसी ने भी गौर नहीं किया है। इसके पूर्व मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, धारणाधिकार योजना के तहत ऑनलाइन फॉर्म भर के चालान भी जमा किया गया, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। आवासीय पट्टा नहीं होने से गरीब परिवारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन के माध्यम से महिलाओं ने आवासीय पट्टा दिए जाने की मांग की है। आवेदन देते समय मनीता यादव, नीलिमा खवसे, पिंकी झरबडे, भाग्यवंती, सरिता धुर्वे, संतोषी, बाली गायकवाड़ , इंद्रा पवार,सहित अन्य महिलाएं शामिल है।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
