बैतूल के कलाकारों ने “पंचम वेद” नाटक का किया मंचन
Read Time:2 Minute, 5 Second
बैतूल के कलाकारों ने “पंचम वेद” नाटक का किया मंचन
बैतूल। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित एशिया के सबसे बड़े थियेटर फेस्टीवल भारत रंग महोत्सव (भारंगम) में आदिम कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी बैतूल के कलाकारों ने रविवार को बैतूल में “पंचम वेद” नाटक का शानदार मंचन किया। इस नाटक का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित राकेश वरवड़े ने किया। टीम में शामिल दुर्गाप्रसाद मोरले, रामकिशोर साहू, जय खातरकर, सचिन खातरकर, साहिल खान, राजकरण भलावी, गनराज उईके, महेंद्र नागले, राजकुमार साहू, केशव साहू ने नाट्यशास्त्र और नाट्यवेद के बनने के बारे में एक छोटी सी नाट्य प्रस्तुति दी और लोगों के बीच जाकर उन्हें बताया कि क्यों नाट्यशास्त्र हमारी जीवन शैली के लिए इतना महत्वपूर्ण है। नाट्य कलाकार राकेश वरवड़े ने बताया कि भारत रंग महोत्सव (भारंगम) का शुभारंभ 28 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में हुआ था, जिसका समापन 16 फरवरी 2025 को होगा। यह महोत्सव अब विश्व स्तर का बन चुका है। इस वर्ष यह महोत्सव भारत के साथ-साथ नेपाल और श्रीलंका में भी आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव “एक रंग-श्रेष्ठ रंग” के भावना से किया जा रहा है। इस नाट्य प्रस्तुति में कलाकारों ने मंच पर व मंच परे सहयोग किया है।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
