कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण
कमिश्नर नर्मदापुरम श्री तिवारी ने प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का किया निरीक्षण
जून 2025 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
बैतूल 17 फरवरी 2025
कमिश्नर नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के साथ घोड़ाडोंगरी में प्रगतिरत सीएम राइज स्कूल घोड़ाडोंगरी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रगतिरत बिल्डिंग के नक्शे पर प्रस्तावित कार्यों में पूर्ण और शेष कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के प्रत्येक तल में जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। उन्होंने स्कूल के क्लास रूम्स, प्रयोगशाला, छत, शौचालय, दरवाजे, खिड़कियां इत्यादि कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के सभी मानक मापदंडों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने स्कूल की खिड़कियों की जालियों को व्यवस्थित लगाने और दरवाजों को बच्चों की सुविधा के अनुरूप बनाएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राचार्य सीएम राइज घोड़ाडोंगरी को निर्माण कार्यों की गंभीरता से मॉनिटरिंग करने की हिदायत दी। उन्होंने कार्य एजेंसी पीआईयू और संबंधित ठेकेदार को आगामी जून 2025 तक स्कूल निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण रुप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती शिल्पा जैन, पीआईयू के अधिकारी , तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
