वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में उबाल, जुमे की नमाज़ के बाद ज़ोरदार प्रदर्शन
वक़्फ़ संशोधन बिल के खिलाफ देशभर में उबाल, जुमे की नमाज़ के बाद ज़ोरदार प्रदर्शन
✍️ मोहम्मद उवैस रहमानी 9893476893/9424438791
नई दिल्ली/पटना/हैदराबाद: वक़्फ़ संशोधन बिल को लेकर देश के कई हिस्सों में आज जुमे की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन हुए। मस्जिदों से निकलते ही लोगों ने सड़कों पर आकर बिल के खिलाफ नारेबाज़ी की। इस दौरान “हारे मोदी, हारे अमित शाह, हारे नीतीश कुमार, हायरे चंद्रबाबू नायडू” जैसे नारे गूंजे।प्रदर्शन की तैयारियां पहले से ही सोशल मीडिया पर देखी जा रही थीं, जहाँ पर तमाम संगठनों और नागरिकों ने इस बिल को अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया।इसी बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने भी एक पत्र जारी कर मुस्लिम समुदाय और अन्य धर्मों के अमन पसंद लोगों से अपील की है कि जब भी ज़रूरत हो, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने के लिए तैयार रहें। सूत्रों की मानें तो एक बड़े स्तर पर राष्ट्रव्यापी विरोध की तैयारी पूरी हो चुकी है, बस AIMPLB की ओर से औपचारिक मंजूरी मिलना बाकी है।वक़्फ़ संशोधन बिल के पास होने के बाद से खासकर मुस्लिम समुदाय में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। लोग इस कानून को अपने धार्मिक और सामाजिक अधिकारों के खिलाफ बता रहे हैं। कई संगठनों ने इसे “वक़्फ़ संपत्तियों पर हस्तक्षेप” करार दिया है और सरकार से तुरंत बिल को वापस लेने की मांग की है।आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी तूल पकड़ सकता है, क्योंकि हालात बता रहे हैं कि विरोध की यह चिंगारी किसी बड़े आंदोलन का रूप ले सकती है।
More Stories
शिक्षा मे आरक्षित पद खाली क्यों?आरक्षण मजाक या सामाजिक न्याय से दुरी संविधान मे अधिकार लेकिन व्यवस्था मेकितनी हिस्सेदारी?
आपके द्वारा साझा की गई बहुजन टाइम्स की खबर के आधार पर मूल सवाल यह है कि जब संविधान में...
धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों की आवश्यकता है* – डा मोहनलाल पाटील
[Best_Wordpress_Gallery id="70" gal_title="विज्ञापन"] धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों Null आवश्यकता है*...
बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
*बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न* पत्रिका का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के मंत्री भी विश्वास सारंग जी ने किया* प्रबुद्ध भारत...
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन*
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन* भोपाल...
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना* 🌈धरने में पुर्व अजाक्स अध्यक्ष आईएएस श्री...
मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की 36 वी वर्षगांठ मनाई गई
मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की...
