ग्राम पंचायत भडूस से केदारनाथ धाम के लिए जत्था रवाना
Read Time:1 Minute, 54 Second
ग्राम पंचायत भडूस से केदारनाथ धाम के लिए जत्था रवाना
बैतूल। क्षेत्र की उन्नति की कामना को लेकर ग्राम पंचायत भडूस से श्रद्धालुओं का जत्था केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर सोमवार की रात्रि 11 बजे रेलवे स्टेशन पर जनपद पंचायत सदस्य अकलेश वाघमारे, ओमकार वाघमारे, राहुल वाघमारे, निखिल पॉवर और महेश पाटिल ने केदारनाथ धाम यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जनपद पंचायत सदस्य श्री वाघमारे ने बताया कि यह जत्था बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बैतूल रेलवे स्टेशन से रात्रि 11 बजे रवाना हुआ। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु बाबा केदारनाथ से क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इस यात्रा के लिए सभी श्रद्धालु अत्यंत उत्साहित हैं और उनकी श्रद्धा और भक्ति इस यात्रा के माध्यम से बाबा केदारनाथ तक पहुंचेगी। केदारनाथ धाम यात्रा में निशांत बर्दे, कार्तिक बचले, राहुल पवार, राजा अमझरे, सेवाक्रम अमझरे, संतोष खड़िया, सचिन अमझरे, राहुल खड़िया, महादेव सेंद्रे, नीलेश पाटील, सूरज मानकर, धनराज मनकर, राहुल अमझरे, महेश पाटिल, निखिल राजपूत और गौरव ताइवाडे श्रद्धालु शामिल हैं।More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
