नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

Spread the love
Read Time:3 Minute, 17 Second

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

गंभीर मरीजों को नि:शुल्क उपचार के लिए 2 बसों से भोपाल किया गया रवाना

बैतूल। आदिम कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा घोड़ाडोंगरी के समाजसेवियों के सहयोग से एलएन मेडिकल कॉलेज एवं जेके हॉस्पिटल भोपाल द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 25 मई को घोड़ाडोंगरी के बालाजी लॉन, रेलवे स्टेशन के पास किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश परिहार द्वारा भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनोज वरवड़े ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में एक हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं इलाज प्रदान किया गया।
शिविर में हृदय रोग, किडनी रोग, लीवर रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, हार्निया, हाइड्रोसील, पाइल्स, पथरी, बच्चेदानी के ऑपरेशन सहित मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थायराइड, एलर्जी, माइग्रेन, सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य एवं जटिल रोगों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त, मरीजों की रक्त, मूत्र जांच के साथ-साथ आंखों की जांच मोतियाबिंद, कांचबिंदु, नाखुना आदि भी नि:शुल्क की गई। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने हर रोग की सटीक जांच कर मरीजों को उचित सलाह और आवश्यकता अनुसार दवाएं उपलब्ध कराईं। डॉ. वरवड़े ने बताया कि शिविर में 80 से अधिक ऐसे गंभीर मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें इलाज के लिए दो बसों के माध्यम से भोपाल भेजा गया है। वहां जेके हॉस्पिटल और एलएन मेडिकल कॉलेज में उनका नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्डधारकों को भी विशेष लाभ दिया गया। इस व्यापक शिविर को मेडिकल ग्रुप डॉ.दीपक श्रीवास्तव के दिशा निर्देशों से सफल बनाया गया जिसमें आशीष अग्रवाल, रवि नागले, विवेक खंडेलवाल, सुनील मालवीय, डॉ.मनोज पाटनकर, तोषण गावंडे, दीपक जैन, हेमंत साहू, सुमन तुमडाम, सारणी से कृष्णा साहू, बलदेव नागले, बैतूल से सचिन खातरकर, जय खातरकर, साहिल खान, रीना इवने का सराहनीय सहयोग रहा।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सारनी शहर का विकास होगा या लाली पाप ही मिलेगा….?
Next post बच्चों को आत्म-सुरक्षा के सिखाए गुर