“द इंडियन राबिन हुड” टंट्या मामा की पांचवी पीढ़ी से मिले फिल्म लेखक, निर्माता, निर्देशक डॉ प्रदीप उइके
Read Time:2 Minute, 2 Second
“द इंडियन राबिन हुड” टंट्या मामा की पांचवी पीढ़ी से मिले फिल्म लेखक, निर्माता, निर्देशक डॉ प्रदीप उइके“
बैतूल। बैतूल में पहले ही कई एल्बमों की शूटिंग हो चुकी है और अब बैतूल जिले की बनी फिल्म “जंगल सत्याग्रह” ने विधानसभा भवन भोपाल में प्रीमियर शो से बहुत चर्चाएं प्राप्त की हैं। इस फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक डॉ. प्रदीप उइके बैतूल जिले के एक महत्वपूर्ण फिल्म निर्माता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। डॉ. प्रदीप उइके इन दिनों अपनी नई फिल्म “टंट्या मामा” पर शोध कर रहे हैं। टंट्या मामा भारतीय इतिहास के एक प्रमुख लोक नायक हैं, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्रांत में जन जागरूकता और स्वतंत्रता संग्राम को बढ़ावा दे रहे थे। अचानक डॉ. उइके को टंट्या मामा की पांचवीं पीढ़ी से मिलने का संयोग हुआ। यह मुलाकात बैतूल जिले के शाहपुर में हुई, जहां खरगोन जिले के कोठड़ा गांव से आये किशोर सिरसाटे और उनकी पुत्रवधू सुनील सिंधे, माया सिंधे, धर्मेंद्र दागोडे, पिंकी दागोडे ने डॉ. उइके से मुलाकात की। इन सबका एक दिवसीय दौरा श्री रामदास परते आकास ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर के घर हुआ था। इस अवसर पर बैतूल के धनराज परते, राकेश सिंह, इरपाचे दुर्गेश परते, राजेंद्र परते, सजवन्ती परते समेत कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
