नगर वाटिका कालापाठा में हरित योग दिवस का आयोजन, पर्यावरण और योग का हुआ संगम
Read Time:2 Minute, 30 Second
नगर वाटिका कालापाठा में हरित योग दिवस का आयोजन, पर्यावरण और योग का हुआ संगम
बैतूल । वन संरक्षक वृत बैतूल श्रीमती बासु कनौजिया और वन मंडलाधिकारी उत्तर बैतूल श्री नवीन गर्ग के मार्गदर्शन में हरित योग दिवस के अवसर पर नगर वाटिका कालापाठा बैतूल में विशेष योग पर्यावरण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिकों ने मिलकर एक साथ योगाभ्यास किया और पर्यावरण के संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष वार्ड की पार्षद श्रीमती किरण खातरकर ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग और पर्यावरण दोनों हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और हमें इन्हें बचाने और बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस कार्यक्रम में योगाचार्य सागर शिवानकर, पर्यावरणविद् भागवत बोरहपी, सेवानिवृत्त वन क्षेत्रपाल केएस बघेल, वन क्षेत्रपाल अनुरुद्ध शुक्ला, जीएल कोडापे वनपाल और अशोक गढ़ेकर वनरक्षक उपस्थित थे। पर्यावरण संरक्षण के महत्व और योग के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योगाभ्यास सत्र था, जिसमें वन क्षेत्रपालों और छात्रों ने पर्यावरण पर आधारित सेमिनार आयोजित किया और वहां उपस्थित लोगों को पर्यावरण के साथ योगाभ्यास के लाभ समझाए। साथ ही नगर वाटिका में पौधारोपण भी किया गया। प्रशिक्षित वनरक्षक और छात्रों ने पर्यावरण और योग के संबंध में विशेष जानकारी दी और बताया कि यह दोनों पहलू हमारे जीवन में शांति, संतुलन और सेहत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
