शोभापुर कालोनी : आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई।

Spread the love
Read Time:1 Minute, 44 Second

शोभापुर कालोनी : आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई।

10 जुलाई को शोभापुर कालोनी में सुजाता महिला मंडल के नेतृत्व में आषाढ़ पूर्णिमा को उपासक उपासिका आम्बेडकर बुद्ध अनुयायियों ने गुरु पूर्णिमा उत्सवापुर्वक मनाया। सर्वप्रथम पंचशील ध्वजारोहण किया गया बौधिसत्व परमपुज्यनीय बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया बिहार में पवित्र पाठ की गाथा के साथ बुद्ध वंदना पुष्प अर्पण कर अभिवादन किया गया। आषाढ़ पूर्णिमा के महत्व को समझते हुए कहा गया कि इस दिन तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने सारनाथ में अपने पांच भिक्षुओं को बुद्ध धम्म का पहला उपदेश देकर धम्म प्रवर्तन दिवस की शुरुआत हुई थी। मनुष्य के जीवन कल्याण का ज्ञान का मार्ग बताने वाले भगवान गौतम बुद्ध को अपना गुरु मानते हुए गुरु पूर्णिमा उत्सवापुर्वक मनाया गया। गुरु की भूमिका मार्ग दर्शन करना होता है।परम सुख निर्माण को पाने वाला मार्ग बताया, आर्य सत्य को प्रत्यक्ष अनुभव को प्रोत्साहित करता है। और इसी के साथ तीन महीने का वर्षावास का शुभारंभ किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post तवा टू खदान खस्ताहाल सड़क रोजाना कोल कर्मी हो रहे दुर्घटना के शिकार
Next post शुद्र दलित वंचित बहुजन समाज आत्म स्वाभिमान से जीने की सोचे!