*महाबोधी महाविहार मुक्ति के लिए शांति मशाल धम्म यात्रा में सम्पूर्ण छिंदवाड़ा शहर का किया भ्रमण*

Spread the love

*महाबोधी महाविहार मुक्ति के लिए शांति मशाल धम्म यात्रा में सम्पूर्ण छिंदवाड़ा शहर का किया भ्रमण* 

छिन्दवाड़ा:- महाबोधी महाविहार बौद्ध गया की मुक्ति हेतु सुप्रीम कोर्ट में मुख्य याचिकाकर्ता महाबोधी महाविहार मुक्ति शांति मशाल धम्म यात्रा के प्रमुख मार्गदर्शक पूज्य भन्ते धम्मशिखर जी के नेतृत्व में संविधान के शिल्पकार डाॅ.बाबा साहब आम्बेडकर की जन्मभूमि महू से प्रारंभ शांति मशाल धम्म यात्रा को संचालित करने वाली महाबोधी महाविहार मुक्त आंदोलन समिति मध्यप्रदेश  द्वारा शांति मशाल धम्म यात्रा का छिन्दवाड़ा आवागमन हुआ ,सर्वप्रथम चन्दन नगर में भारतीय बौद्ध महासभा,सुजाता महिला संघ ,त्रिरत्न जनकल्याण समिति द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रमेश लोखंडे ,जिलाध्यक्ष एड.राजेश सांगोडे के नेतृत्व में ,मनोहर नारनवरे ,एस.आर.बेले, डाॅ.सुनील श्यामकुंवर, सुनीता निकोसे ,ममता सहारे ,लेखराम पगारे ,बौद्ध महासभा के दीपक नागले ,नारायण सोनारे ,गौतम दुफारे ,जितेन्द्र निरापुरे ,संजय पंचभाई ,संदीप नागले , महेन्द्र नागले ,तुलाराम ससनकर ,सरवन गौतम ,देवदास वरवडे सहित सैकड़ों उपासक उपासिकाओं द्वारा शांति मशाल धम्म यात्रा का भव्य स्वागत किया गया शांति मशाल धम्म यात्रा में महाबोधी महाविहार मुक्त करो के गगन भेदी नारों से गूंजती हुई चंदनगांव से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई समता बौद्ध विहार पहुंची जहाॅं शांति मशाल धम्म यात्रा रैली का स्वागत समता विकास समिति के अध्यक्ष सुभाष नागले ,महासचिव सतीश गोंडाने , डी.आर.मोटघरे सहित कई बुद्धिस्टों द्वारा सत्कार के बाद प्रमुख अतिथियों भिक्षु संघ द्वारा सामूहिक बुद्ध वंदना धम्म देशना दी गयी ,धम्म यात्रा पर विस्तार से पूज्य भन्ते धम्मशिखर , पूज्य भंते कोंडिण्य पूज्य भन्ते देवानंद, पूज्य भंते शीलरक्षित द्वारा प्रकाश डाला गया , शांति मशाल धम्म यात्रा को भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रमेश लोखंडे द्वारा किया गया ,धम्म सभा को पूज्य भन्ते धम्मशिखर जी द्वारा बौद्धजनों को संबोधित करते हुये कहा कि बिहार प्रदेश में स्थापित महाबोधी महाविहार गैर बुद्धिस्ट लोगों के कब्जे में है जहाॅं बिहार सरकार का बी.टी.एक्ट 1949 अवैधानिक है जो बौद्धजनों को व्यवस्थापन से नकारता है यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के भी विपरीत है फलस्वरूप बौद्धों की आस्थाओं ठेस पहंुचती है हम सब भारतीय एवं विश्व के बुद्धिस्ट विश्व शांति धम्म यात्रा जनआंदोलन कर कोर्ट के माध्यम से मुक्त कराने का आश्वासन बौद्ध जनों को देते हुये विश्व के सभी बौद्ध जनों को एकजुटता का परिचय देने के साथ संघर्ष करने का आव्हान किया एवं विश्व के बौद्धों से भारत की महामहिम राष्ट्रपति जी ,सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ,माननीय प्रधानमंत्री महोदय को महाबोधी महाविहार मुक्ति हेतु पोस्ट कार्ड लिखकर पोस्ट करने की अपील की । प्रदेश उपाध्यक्ष एड.रमेश लोखंडे ने बताया कि विश्व के बौद्धजनों का आस्था स्थल महाबोधी महाविहार बुद्ध गया का प्रबंधन गैर बौद्धिस्टों के हाथों में है जिसे बौद्ध जनों को सौंपने हेतु से भारत भर में जनआंदोलन जारी है जिसे भारी मात्रा में समर्थन की अपील की। समता बौद्ध विहार में संबोधन के पश्चात् धम्म मशाल रैली डाॅ.बाबा साहब आम्बेडकर के प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहाॅं भिक्षु संघ अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता बोधिसत्व परम पूज्य डाॅ.बाबा आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पूज्य भन्ते धम्मशिखर जी,  पूज्य भन्ते कौडण्य पूज्य भन्ते शीलरक्षित  द्वारा पंचशील ध्वजारोहण कर सामूहिक बुद्ध वंदना दी गयी तत्पश्चात् शांति मशाल धम्म यात्रा आभार जिलाध्यक्ष एड. राजेश सांगोडे द्वारा व्यक्त किया तदुउपरांत रैली सिवनी के लिये प्रस्थान हुई।

 

Previous post महाबोधि महाविहार बौद्ध गया मुक्ति आंदोलन समर्थन में देशव्यापी शांति मशाल यात्रा बैतूल में भी निकली।
Next post बिहार की वोटर अधिकार यात्रा: बदलती सियासत का नया संकेत|