*स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लक्षित स्थानों की सामूहिक सफाई, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारण*

Spread the love
Read Time:3 Minute, 15 Second

*स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत लक्षित स्थानों की सामूहिक सफाई, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का किया प्रसारण*

नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सारनी बस स्टैंड, शोभापुर, पाथाखेड़ा में भी सामूहिक स्वच्छता एवं शपथ का कार्यक्रम हुआ।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के सभा कक्ष में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लक्षित सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक सफाई, स्वच्छता हेतु शपथ ग्रहण एवं धार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

नगर पालिका सभाकक्ष में कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे हुई। इस अवसर पर धार में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित किया। धार से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की शुरूआत भी की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य, नोडल अधिकारी केके भावसार, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री रविंद्र वराठे, नितिन मीणा, गोलू राजपूत, विनय मदने समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आभार प्रदर्शन नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया। इसके बाद लक्षित स्थल वार्ड क्र. 12 में बस स्टैंड पर जनप्रतिनधियों, अधिकारी, कर्मचारियों ने सफाई मित्रों के साथ मिलकर बस स्टैंड परिसर की सफाई की। अन्य लक्षित स्थल वार्ड 28 काली मंदिर एवं वार्ड 31 गणेश चौक की सफाई की। सभी स्थानों पर सार्वजनिक रूप से स्वचछता की शपथ दिलाई गई। आगामी 2 अक्टूबर तक कार्यक्रम सतत जारी रहेंगे।

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post आख़िर क्यों नहीं हो रही है चंद्रशेखर तिवारी पर कार्रवाई? प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
Next post सातारा में संविधान सम्मान रैली- निकालकर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।