मत्स्य आखेट दो माह के लिए प्रतिबंधित : कलेक्टर
मत्स्य आखेट दो माह के लिए प्रतिबंधित,
15 अगस्त 2024 तक रहेगा प्रतिबंध : कलेक्टर
बैतूल । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मत्स्य आखेट, मत्स्य परिवहन एवं
मत्स्य विपणन को प्रतिबंंधित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा मत्स्य पालन को प्रोत्साहित एवं मत्स्य की अच्छी पैदावार के लिए 16 जून 2024 से 15 अगस्त 2024 तक मत्स्य प्रजनन काल में सभी प्रकार के मत्स्य व्यापार को प्रतिबंधित किया है।
कलेक्टर जिला बैतूल के इस आदेश के अनुसार छोटे तालाब, या अन्य स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नालों से नही है और जिसे निर्दिष्ट जलक्षेत्र की परिभाषा के अंतर्गत लाया गया है, को छोडक़र समस्त नदियों एवं जलाशयों में प्रतिबंधित अवधि से मत्स्य आखेट पूरी तरह बंद रहेगा।
5 हजार का होगा जुर्माना
मध्य प्रदेश मत्स्य अधिनियम 1948 तथा संशोधित मध्य प्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 में प्रबंधन के आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी के विरुद्ध अधिकतम 5 हजार रुपये या एक वर्ष का कारावास से दण्डित किया जाएगा अथवा दोनों दण्डों से एक साथ दंडित किया जा सकता है।
More Stories
लोकल फॉर वोकल को मिलेगा बढ़ावा
बैतूल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में 24 अगस्त से चार दिवसीय भव्य राखी मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। आजीविका मिशन...
ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया
*ग्राम घुघरी धर्म परिवर्तन प्रकरण के फरार आरोपी गुणवंत मालेवार पर पुलिस अधीक्षक बैतूल ने ₹10,000 का इनाम घोषित किया*...
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा र्अषाढ पुर्णिमा अर्थात गुरू गुरुपूर्णिमा से तीन महीने का वर्षावास
बौध्द विहारो मे आम्मेडकरी बौध्द आनुयाईयो द्वारा तीन महीने का वर्षावास प्रारम्भ। (more…)
नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर*
*नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डों में लगेंगे शिविर* (more…)
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन
शिक्षा में युवा नेतृत्व और संवैधानिक मूल्यों पर मंथन .चैंपियन शिक्षकों के सम्मान के साथ संविधान प्रदर्शनी बनी आकर्षण का...
