प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत जिले के 554 गांव का होगा विकास कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love
Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत जिले के 554 गांव का होगा विकास

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की तैयारियों की समीक्षा

बैतूल, 26 सितंबर 2024
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा चरणबद्ध विकास के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को केन्द्रीय मंत्री मंडल द्वारा हाल ही मंजूरी दी गई है। अभियान के तहत गांवों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। जिले में योजना के तहत 10 विकासखंड के 554 गांव शामिल है, जिनको इस योजना में विकसित किया जाएगा। फिलहाल इसमें 25 प्रकार की गतिविधियां शामिल की गई है, जो जनजातीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि के साथ ही उनकी मूलभूत आवश्यकताओं और सुविधाओं की पूर्ति के लिए सहायक होगे। इसके अंतर्गत 17 विभागों द्वारा समन्वय से कार्य किया जायेगा और प्रत्येक मंत्रालय विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षों में अनुसूचित जनजातियों के लिए विकास कार्य योजना के तहत उन्हें आवंटित बजट के माध्यम से समयबद्ध तरीके से योजना का क्रियान्वयन होगा। इस अभियान के तहत प्रमुख रूप से 4 लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है, इसमें जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में सक्षम बुनियादी ढांचे का विकास, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, अच्छी शिक्षा तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करना तथा स्वस्थ जीवन के साथ ही सम्मानजनक जीवन की धारणा को सुनिश्चित करना शामिल है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर व्यवसाय के अवसर तैयार किए जाएंगे: विधायक देशमुख
Next post जिले के 7 युवा पैरा कमांडो फिजिकल टेस्ट के लिए हुए चयनित