जिले के 7 युवा पैरा कमांडो फिजिकल टेस्ट के लिए हुए चयनित
Read Time:2 Minute, 24 Second
जिले के 7 युवा पैरा कमांडो फिजिकल टेस्ट के लिए हुए चयनित
फिजिकल ट्रेनर पवन के मार्गदर्शन में जिले के 35 युवा बने अग्नि वीर
फोटो-
बैतूल। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जिले के 35 युवाओं का चयन हुआ है, जिसमें से 7 युवा पैरा कमांडो फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित हुए है। पैरा कमांडो के लिए चयनित युवाओं का आगामी 1 अक्टूबर को महू एआरओ में फिजिकल टेस्ट होगा। इन युवाओं को कमांडो ग्रुप बैतूल के फिजिकल ट्रेनर पवन कुमार अहाके पिछले कई महीनों से प्रशिक्षण दे रहे थे। श्री अहाके ने युवाओं को मन लगाकर देश की सेवा करने और जिले का नाम रोशन करने की बात कही।
आर्मी फिजिकल ट्रेनर पवन कुमार अहाके द्वारा निरंतर 5 वर्षों से सेना भर्ती, मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए युवा जवानों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री अहाके के मार्गदर्शन में विगत वर्ष में 26 युवा अग्निवीर सैनिक रैली में चयनित हुए थे। इस वर्ष कंमाडो ग्रुप बैतूल से 35 युवा चयनित हुए जो राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे। श्री अहाके ने बताया कि सेना भर्ती में मेडिकल में बाहर होने के बाद ठाना कि जिले के हर गांव से युवाओं को राष्ट्र हित के प्रति जागरूक कर देश के लिए जागरूक करना है। इसी उद्देश्य को लेकर वर्तमान में मिशन मप्र पुलिस भर्ती के लिए श्री अहाके 70 छात्र-छात्राओं को स्टेडियम में प्रशिक्षण दे रहे है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा आगामी अक्टूबर, नवंबर माह में मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में शामिल होगे।
More Stories
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई। बाबासाहेब अम्बेडकर का दर्शन और आज की वास्तविकता।
अर्थव्यवस्था राष्ट्र की रीढ है. अगर रीढ मजबूत होगी तभी देश आगे बढेगा होगा.1 अप्रैल 1935-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना...
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे !
शोषितों की लढ़ाई महाड सत्याग्रह से ताकद अर्जित करे ! विशाल कडवे डाँ. बाबासाहाब भिमराव अंम्बेडकर ने महाड चवदार तालाब...
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत को न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान-होली का त्यौहार उमंग उत्साह से मनाने का मुलनिवासी एससी एसटी ओबीसी शुद्रो का है?
होली के त्यौहार मे होलिका की शहादत न मानते हुए काल्पनिक शुद्र महिला को जलाना महिला का अपमान -होली का...
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान
महाविहार मुक्त करने 10 मार्च को एक दिवसीय धरना अपने अपने जगहो पर आयोजित करने का आव्हान आल इंडिया बौद्ध...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये
प्रशिक्षण एवं मुक्ति आन्दोलन मे उपस्थित पदाधिकारीयो प्रणाम दिये जानकारी-सुरेश वानखेड़े प्रदेश प्रवक्ता भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा दि बुद्धिस्ट सोसायटी...
