प्राथमिक शाला डोरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई जन्म जयंती
Read Time:2 Minute, 44 Second
प्राथमिक शाला डोरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मनाई जन्म जयंती
बैतूल। जन स्वास्थ्य सहायता बाल विकास शिक्षा समिति डोरी के तत्वावधान में बुधवार को प्राथमिक शाला डोरी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती रीना कुमरे, पूर्व सरपंच राम किशोर धुर्वे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान के तहत स्कूल परिसर की साफ-सफाई की गई। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण कर देखभाल किए जाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच श्रीमती रीना कुमारे ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात किए जाने की बात कही। पूर्व सरपंच रामकिशोर धुर्वे, संतोष ईवने ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने स्कूल और घरों के आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा श्रीमती कमला मरकाम, श्रीमती राधा काकोड़िया ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा देश का नाम रोशन किए जाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पेंसिल, पेन, कॉपी उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य मंगलेश मर्सकोले, लक्की काकोड़िया, अजय निर्मल सिंह, वंदना अजय सिंह, बेबी हुकुमचंद इवने, रामकली मर्सकोले, सतनाम काकोड़िया सहित शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
