धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण

Spread the love
Read Time:5 Minute, 51 Second

धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक न

रानीपुर में बंद पड़ी खरीदी को कलेक्टर ने तत्काल चालू करवाया

धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना होअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैतूल 18 दिसंबर2024

        धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। निर्धारित स्लॉट बुकिंग के अनुरूप समय पर किसानों से गुणवत्तापूर्ण रुप से खरीदी की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।

     कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सबसे पहले रानीपुर में गायत्री वेयरहाउस धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र पर सर्वेयर के अभाव में खरीदी बंद पाई गई। किसानों ने बताया कि उन्हें विगत दो दिनों से अपनी धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सर्वेयर को नियुक्त कर केंद्र पर खरीदी चालू करवाई। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को भी अपने क्षेत्र में सुचारू रूप से खरीदी कराने के निर्देश दिए।

सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जाए

       इसके बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र जुआड़ी पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर किसानों से चर्चा कर खरीदी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न होइसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी में खरीदी केंद्र मंगलम वेयरहाउस एवं बालाजी वेयरहाउस का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खरीदी धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर तौलकांटोहम्मालों आदि आवश्यक संसाधन बढ़ाएं और खरीदी तेजी से की जाए।

केन्द्र पर पहले आने वाले किसानों से पहले तुलाई की जाए

       कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी की किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशान ना होना पड़े। स्लॉट बुकिंग के अनुरूप पहले आने वाले किसानों की पहले तुलाई की जाए। व्यवस्थित तुलाई के लिए खरीदी केंद्र पर टोकन की व्यवस्था भी करें।

खरीदी केंद्रों पर रहे समुचित व्यवस्थाएं

       कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारी एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदे केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं रहे। केंद्रों पर पेयजलशौचालयबैठक इत्यादि की उत्तम व्यवस्थाएं की जाए।

अधिकारी खरीदी केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग करें

       खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम शाहपुरतहसीलदार घोड़ाडोंगरी और उपार्जन संबंधी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो। अधिकारी सतत खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों पर संबंधित एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर का नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों को अवगत करा सके।

जहां खरीदी चालू करवाई थी वहां पुनः जाकर देखी व्यवस्थाएं

       कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निरीक्षण से लौटते समय रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र गायत्री वेयरहाउस जहां सर्वेयर के अभाव में पहले खरीदी बंद थी। वहां पुनः जाकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहां उपायुक्त सहकारिताजिला आपूर्ति नियंत्रक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी बंद होने जैसी स्थिति पुनः किसी भी खरीदी केंद्र पर निर्मित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा खेल प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह
Next post कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों पर की चालानी कार्रवाई