कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों पर की चालानी कार्रवाई

Spread the love
Read Time:3 Minute, 28 Second

कोटपा एक्ट का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों पर की चालानी कार्रवाई

बैतूल 18 दिसंबर2024

        राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बुधवार को शहरी क्षेत्र बैतूल में कोटपा एक्ट 2003 के उल्लंघनकर्ताओं पर चालानी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उइके के निर्देशन में जिला स्तरीय जांच एवं निगरानी दल (इन्फोर्समेंट स्क्वाड) द्वारा शहरी क्षेत्र बैतूल के बस स्टैंडहमलापुर चौकलल्ली चौकरेलवे स्टेशन गंजबैतूल बाजार में 18 व्यक्तियों पर कुल 1430 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. ज्योति सूर्यवंशीखाद्य निरीक्षक श्री संदीप पाटिलउप जिला मीडिया अधिकारी श्री महेशराम गुबरेलेऔषधि निरीक्षक श्री जॉन प्रवीणउप निरीक्षक यातायात श्री हीरालाल धुर्वेसम्मिलित रहे।

तम्बाकू का सेवन नहीं करने दी समझाइश

       कार्रवाई के दौरान सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 धारा 4 के अंतर्गत आमजन को समझाइश दी गई कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है और इन स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर 200 रूपये तक जुर्माने का प्रावधान है। धारा 5 के अंतर्गत तम्बाकू उत्पादों के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष दोनों तरह के विज्ञापनों पर प्रतिबंध है। धारा 6 की जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा किसी भी प्रकार के तम्बाकू पदार्थ को खरीदना व बेचना अपराध है। किसी भी सामान बेचने वाली दुकान पर तम्बाकू पदार्थों का प्रदर्शन प्रतिबंधित है। तम्बाकू पदार्थों की वेंडिंग मशीनों द्वारा ब्रिकी प्रतिबंधित है। धारा 7 के अंतर्गत प्रत्येक तम्बाकू उत्पाद पर चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनी होनी चाहिये। यह चेतावनी हर 12 महीनों में बदली जायेगी।

       तंबाकू एवं तंबाकू के विभिन्न उत्पाद जैसे गुटकापाउचबीड़ीसिगरेटखैनीनस मंजन आदि के सेवन से स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जानकारी भी प्रदाय की गई। तम्बाकू से होने वाले घातक प्रभावों एवं प्रमुख बीमारियों के बारे में अवगत कराया गयानशामुक्ति अभियान संबंधी महत्वपूर्ण संदेश दिये गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण
Next post अमित शाह का आम्बेडकर फैशन वाला बयान गलत और विवास्पद ।