ग्राम बाड़े गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा अनावरण
Read Time:2 Minute, 46 Second
ग्राम बाड़े गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का होगा अनावरण
बैतूल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों को लेकर महाराणा प्रताप स्मारक समिति की बैठक ग्राम बाड़े गांव में आयोजित की गई। समिति के नितिन मिश्रा, गोकुल सिंह चौहान ने बताया कि आगामी 5 मार्च को मुलताई विकासखंड के ग्राम बाड़े गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, विशेष अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उईके, विशिष्ट अतिथि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सेवा भारती संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सोलंकी एवं अभा क्षत्रिय महासभा अरविंद सिंह भदोरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहेगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा मेधावी विद्यार्थियों, खेल, पर्यावरण, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान भी किया जाएगा। —बैठक में यह रहे मौजूद—
बैठक की अध्यक्षता समिति के अनिल सिंह कुशवाहा ने की। बैठक का संचालन थम्मन सिंह सिसोदिया और आभार जसपाल सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र कासलेकर, लाल सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह कुशवाहा, देवेंद्र सिंह राजपूत, सविता बारस्कर, सुहानी मानकर, निलेश गोस्वामी, जगदीश पवार, मनोज विश्वकर्मा, मुक्ता ढोलेकर, मनोज वादवा सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
