शोभापुर कालोनी (पाथाखेड़ा) में संविधान के सम्मान में पदयात्रा का आयोजन

Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second

शोभापुर कालोनी (पाथाखेड़ा) में संविधान के सम्मान में पदयात्रा का आयोजन

गत 20 फरवरी 25 को हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र एवं न्युज पोर्टल सेटेलाइट वेबसाइट आशा की नई उड़ान टाईम्स के तत्वावधान में शोभापुर कालोनी (पाथाखेड़ा) में संविधान के सम्मान में पदयात्रा का आयोजन किया गया।सनद रहे कि राष्ट्रीय स्तर पर दलित फाउंडेशन, दलित शक्ति केन्द्र व नव सर्जन ट्रस्ट द्वारा संविधान के सम्मान में 1 फरवरी 25 से 14 अप्रैल 75 दीन तक कम से कम दस लोगों को साथ में लेकर संविधान की चर्चा करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्य और अधिकारो की जन जाग्रति का कार्य का शुभारंभ हुआ है इसी तारतम्य में इस शोभापुर कालोनी में संविधान के सम्मान में हम खड़े है मैदान में,हमारा संविधान – हमारा स्वाभिमान है आत्म सम्मान है नारे साथ पदयात्रा का आयोजन हुआ। पदयात्रा कार्यक्रम काली मंदिर शासकीय सोसायटी से प्रारंभ होकर बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुई। आयोजक श्री कलिराम पाटिल ने कहा कि संविधान ने समानता और समता का मौलिक अधिकार दिया है भारत में एक प्रभुत्व सम्पन्न सामाजिक धर्म निरपेक्ष आर्थिक राजनीतिक स्वतंत्रता लोकतांत्रिक गणराज्य व्यवस्था सुनिश्चित है। जब तक संविधान है हमारे अधिकार सुरक्षित है।हमारा स्वाभिमान जीवित है। वरिष्ठ सामाजिक आम्बेडकरी आदरणीय त्रिलोक लोखंडे ने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। पदयात्रा का उद्देश्य ही जनजागृति लाना है। संविधान के पदयात्रा में श्री घनश्याम आठनेरे, पंजाब वामनकर, भाऊराव आठनेर, संतोष केथवास, श्रीमती निर्मला आठनेर (अध्यक्ष सुजाता महिला मंडल) संगीता कापसे पुर्व पार्षद, संगीता डहेरिया, कैलाश पाटिल, शिवनाथ डहेरिया, लालू दरषिमा, पीताम्बर राजपूत, रेखा सुनिल भलावी, सुनिल मर्सकोले, संतोष लोखंडे वर्षा पंवार, माया वर्मा गीत आदि लोग मौजूद रहे है।ी

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post सामाजिक कार्यकर्ता निर्मलदास मानकर द्वारा सारनी त्रिरत्न बुद्ध विहार के नाम से वर्ष 2025 का कलेंडर
Next post ट्रैफिकिंग की रोकथाम व सुरक्षित प्रवासन के लिए एक मंच पर आए दक्षिण एशिया के संगठन