त्रिरत्न बौद्ध विहार, सारनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
त्रिरत्न बौद्ध विहार, सारनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
सारनी, [8/03/2025 ] – संघमित्रा महिला मंडल द्वारा त्रिरत्न बौद्ध विहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता आयुष्यमति अंजू कुमारी जी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं त्रिशरण पंचशील ग्रहण से हुआ। संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्षा आयुष्मति सीता नागले व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में आयुष्यमति अंजू कुमारी जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा को महिलाओं की स्वतंत्रता का सबसे बड़ा हथियार बताया था।
आयुष्मति कंचना ढोके जी ने महिलाओं की शिक्षा और कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर द्वारा प्रस्तावित हिंदू कोड बिल ने महिलाओं को संपत्ति, विवाह और तलाक में बराबरी दिलाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम रखा था। उन्होंने आह्वान किया कि आज भी महिलाओं को आत्मनिर्भरता और समानता के लिए संघर्ष जारी रखना होगा।
आयुष्यमति मनीषा महाले जी ने मराठी में अपने विचार रखते हुए महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक न्याय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।
इसके अलावा, आयुष्मति संगीता तायडे जी ने गीत के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया, जिससे सभी श्रोता भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम का संचालन आयुष्यमति ममता चौकीकर ने कुशलतापूर्वक किया एवं आभार प्रदर्शन संघमित्रा महिला मंडल की अध्यक्षा आयुष्मति सीता नागले ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।
जब नारी शिक्षित होगी, जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज उन्नत होगा, तभी देश समृद्ध होगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
